इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना लाभार्थी उत्सव गुरुवार को

भगवती प्रसाद कलाल : जिला कलक्टर, बीकानेर.

 

मुख्यमंत्री जिले के 1 लाख 52 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में करेंगे 6 करोड़ 39 लाख से अधिक राशि का हस्तांतरण

अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री राजस्थान

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकनेर। इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभार्थी उत्सव गुरुवार दोपहर 12 बजे रविंद्र रंगमंच पर आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत लाभार्थियों को उनके बैंक खातों में राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित करेंगे। इसके तहत बीकानेर जिले के 1 लाख 52 हजार 311 लाभार्थियों के बैंक खातों में लगभग 6 करोड़ 39 लाख 21 हजार रुपए राशि हस्तांतरित किए जाएंगे। इस दौरान जिले के लाभार्थी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़ेंगे। इससे जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।