CMC INSTITUTE में चन्द्रयान-3 के SOFT LANDING का सीधा प्रसारण

 

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।पुरानी गिन्नाणी स्थित सेंट पब्लिक सी. सै. स्कूल परिसर में संचालित CMC INSTITUTE में आज चन्द्रयान-3 के सोफ्ट लेंडिंग का सीधा प्रसारण का आयोजन रखा गया। जिसमें B.Sc. व M.Sc. के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

CMC INSTITUTE के डायरेक्टर श्री अरूण व्यास ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डूंगर महाविद्यालय में भौतिक विज्ञान के सहायक प्रोफेसर डॉ ओम प्रकाश स्वामी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती ललिता व्यास ने की।

डॉ ओम प्रकाश स्वामी ने चन्द्रयान-3 के सफल सॉफ्ट लेंडिंग पर छात्र-छात्राओं की जिज्ञासा को शान्त किया।

कार्यक्रम के अंत में CMC INSTITUTE की Managing Director श्रीमती प्रेमलता व्यास ने
धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर श्री हेमन्त, श्री सवाई, श्री करण सिंह, श्री जितेन्द्र, श्री नीरज
आदि अध्यापक गण उपस्थित रहें।