आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत बनाने में नेहरू जी का कार्य अकल्पनीय-यशपाल गहलोत

विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेरl देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया|कोरोना प्रोटोकॉल की पूर्णतया पालना के साथ यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में स्मरण किया गयाl

यशपाल गहलोत ने नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित करते हुए कहा कि भारत जब आज़ाद हुआ तब एक सुई भी नही बनती थी सब बातों के लिए विदेश पर निर्भर थे भारत को आत्मनिर्भर बनाने और आधुनिक बनने की योजना प्रधाम प्रधानमंत्री पंडित जवाहलाल नेहरू जी ने रखी
भारत को आज़ाद करवाने के लिए अंग्रेजी दासता से लड़ते हुए 9 बार जेल की सलाखों में धकेले गए लेकिन भारत को आज़ाद करवाने के उनके मंसूबे कम नही हुए जवाहरलाल नेहरू जी एक अच्छे दूरदर्शी होने के साथ साथ चिंतक, साहित्यकार और मुखर वक्ता थे
प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि नेहरू जी देश के ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने भारत को पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से उद्योग लगाने के लिए कार्य किया भारत मे औद्योगिक क्रांति नेहरू जी द्वारा ही लायी गयी थी

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नृसिंहदास व्यास,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर,ललित तेजस्वी,राहुल जादूसँगत,सहित कांग्रेसजन मौजूद थे