महापौर सुशीला कंवर ने खोले निगम की राजस्व प्राप्ति के द्वार

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। नगर निगम बीकानेर को आर्थिक मजबूती देने के लिए आज महापौर की अध्यक्षता में नजूल (सरकारी) भूमि दर निर्धारण हेतु नजूल कमिटी की बैठक आयोजित की गयी | नजूल कमिटी की बैठक पिछले साढ़े तीन साल से लंबित थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए महापौर ने नगर निगम की राजस्व आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से उक्त बैठक का आयोजन किया |

बैठक में कमिटी अध्यक्षा महापौर सुशीला कँवर राजपुरोहित, सदस्य सचिव आयुक्त पंकज शर्मा, सदस्य उपायुक्त अलका बुरड़क , डीटीपी (नगर नियोजन विभाग) मुलेंद्र सिंह तथा कोषाधिकारी श्याम जी किराड़ू मौजूद रहे | बैठक में महापौर द्वारा प्रस्तावित सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया |

बैठक में सालामनाथ योजना, बिखरा भूखंड ग्राम करमीसर तथा जवाहर स्कूल के पास भूखंडो की दरें निर्धारित की गयी | यह दरें आगामी 3 वर्षो के लिए मान्य रहेंगी | दरें निर्धारित  हो जाने से नगर निगम इन निर्धारित दरों पर नजूल भू-खंडो को बेचकर राजस्व अर्जित कर पायेगा |

महापौर ने बताया की आज की बैठक के बाद जल्द से जल्द आगामी कार्यदिवसों में सलामनाथ योजना के 8 भूखंड,जवाहर हायर सेकेंडरी स्कूल भीनासर के सामने 5 भूखंड तथा ग्राम करमीसर मुख्य मार्ग तिराहे पर 1 बिखरे भूखंड की नीलामी के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा | जिससे नगर निगम को भारी राजस्व  प्राप्ति की संभावना है | भविष्य में भी ऐसे सरकारी भूखंडो को योजनाबद्ध तरीके से नीलामी कार्यक्रम आयोजन कर नीलामी की जायेगी तथा इससे प्राप्त राजस्व को शहर के विकास हेतु खर्च किया जायेगा |

E.mail. vinayexpressindia@gmail.com