विनय एक्सप्रेस समाचार, अजमेर। राजस्व मंडल ने राज्य के 56 तहसीलदार एवं 88 नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। इनमें कार्य व्यवस्थार्थ तहसीलदार एवम कार्य व्यवस्थार्थ नायब तहसीलदार भी शामिल हैं।
राजस्व मंडल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह के अनुसार यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं, जिनकी समस्त कार्मिकों द्वारा तत्काल पालना की जानी है।
मंडल की अतिरिक्त निबंधक श्रीमती ओम प्रभा ने बताया कि स्थानान्तरित कार्मिक नवीन पदस्थापन स्थल पर यथाशीघ्र कार्यभार संभालेंगे। साथ ही यदि स्थानान्तरण कार्मिक की गृह तहसील में हो गया है तो सम्बंधित जिला कलेक्टर उन्हें ज्वाइन न करवाते हुए इसकी सूचना राजस्व मंडल को देंगे।













