पढ़िए 10 फरवरी शनिवार का दैनिक राशिफल ओर देखे पंचांग

ज्योतिष आचार्य डॉक्टर आलोक व्यास

विनय एक्सप्रेस दैनिक राशिफल एवं पंचांग.कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे? दैनिक राशिफल के जरिए जानिए बीकानेर जिले के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य डॉक्टर आलोक व्यास से आज का राशिफल और पूरे दिन की घटनाओं की जानकारी, साथ ही देखे आज का पंचांग.

दैनिक पंचांग

(10.02.2024)

दिन– शनिवार

तिथि– प्रतिपदा

माह: माघ शुक्लपक्ष

विक्रम संवत 2080

सूर्य उदय: प्रातः 7:19 पर

सूर्य अस्त: साँय 6:23 पर

नक्षत्र– धनिष्ठा रात्रि 8:34 तक तत्पश्चात श्रवण

योग– वरियान दोपहर 2:54 तक तत्पश्चात परिघ

करण:किस्तुघ्न दोपहर 2:38 तक तत्पश्चात बव

सूर्य राशि: मकर

चंद्र राशि : मकर सुबह 10:02 तक तत्पश्चात कुंभ

राहुकाल: सुबह 10:05 से 11:28 तक।

दैनिक राशिफल

(10.02.2024)

मेष : आय में वृद्धि हेतु प्रयासों की अधिकता रह सकती है। संपर्क सूत्र में बढ़ोतरी के प्रयास। बड़े भाई बहनों से संबंधित मतभेद या चिंता हो सकती है।

वृषभ: कार्य क्षेत्र में अधिक ऊर्जा का व्यय संभव है। पिता अथवा उच्च अधिकारियों से संबंधित चिंता या मतभेद हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर मन में व्याकुलता रह सकती है।

मिथुन: धार्मिक क्रिया का लाभ अथवा उच्च अध्ययन में समय व्यतीत हो सकता है। गुरुजनों के सहयोग से दिन अनुकूल रहेगा। नव संस्कृति के संपर्क में आने के अवसर बनेंगे।

कर्क: किसी कारणवश मन में भय अथवा आशंका हो सकती है। निराशा को हावी न होने दे। भूमिगत वस्तुओं से संबंधित रुझान में बढ़ोतरी हो सकती है।

सिंह: जीवनसाथी अथवा मित्रों के सहयोग से दिन अनुकूल रहेगा। व्यापारिक साझेदारी के अवसर भी बन सकते हैं। जल से संबंधित कार्यों में अनुकूलता रहेगी।

कन्या: दैनिक क्रियाकलाप को लेकर मन में असंतुष्टि रह सकती है। विरोधी पक्ष से पीड़ा हो सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला: रचनात्मक कार्यों में रुझान बढ़ सकता है। संतान संबंधी चिंता या परेशानी हो सकती है। सट्टेबाजी की ओर झुकाव से नुकसान संभव है।

वृश्चिक: भूमि मकान वाहन के क्रय विक्रय के अवसर बनेंगे। गृहस्थान पर नवाचार करवाने की इच्छा हो सकती है। माता संबंधी चिंता या परेशानी संभव है।

धनु: अल्प दूरी की यात्रा करने की इच्छा में बढ़ोतरी संभव है। किसी कार्य के नेतृत्व के अवसर बनेंगे। छोटे भाई-बहन अथवा अधीनस्त से मतभेद संभव है।

मकर: पारिवारिक कार्यों अथवा पारिवारिक जिम्मेदारी की अधिकता रह सकती है। सुरुचि भोज की इच्छा रहेगी। वाणी अथवा नेत्र रोग से परेशानी संभव है।

कुंभ: आत्मछवि को लेकर असंतुष्टि हो सकती है। एकांतवास अथवा आत्म चिंतन में समय व्यतीत हो सकता है। अधिक विचारों से मानसिक पीड़ा संभव है।

मीन: खर्चे में बढ़ोतरी अथवा व्यापार में हानि हो सकती है। सुदूर यात्रा करने की इच्छा रहेगी। आमोद प्रमोद में समय व्यतीत हो सकता है।