पढ़िए 28 फरवरी बुधवार का दैनिक राशिफल एवं देखे आज का पंचांग

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर. ज्योतिष गणना के अनुसार कैसा रहेगा बुधवार का दिन आपके लिए ? जानने के लिए पढ़िए प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य डॉक्टर आलोक व्यास का यह दैनिक आलेख ओर देखे आज का पंचांग.

दैनिक पंचांग

(28.02.2024)

दिन – बुधवार

तिथि– चतुर्थी

माह: फाल्गुन कृष्णपक्ष

विक्रम संवत 2080

सूर्य उदय: प्रातः 7:03 पर

सूर्य अस्त: साँय 6:36 पर

नक्षत्र– हस्त सुबह 7:33 तक ततपश्चात चित्रा

योग– गण्ड दोपहर 5:17 तक तत्पश्चात बृद्धि

करण: बव दोपहर 3:07 तक तत्पश्चात बालव

सूर्य राशि: कुंभ

चंद्र राशि: कन्या रात्रि 9 बजे तक तत्पश्चात तुला

राहुकाल: दोपहर 12:49 से 02:16 तक।

 

दैनिक राशिफल

(28.02.2024)

मेष : जीवनसाथी अथवा मित्रों से सहयोग की अपेक्षा रहेगी। पारीक साझेदारी के अवसर बनेंगे। दशा महादशा अनुकूल होने पर विवाह अथवा सगाई के योग भी बन सकते हैं।

वृषभ: दैनिक क्रियाकलाप को लेकर असंतुष्टि संभव है। इसके अतिरिक्त विरोधी पक्ष भी परेशान कर सकते हैं। अनावश्यक तर्क वितर्क बचें।

मिथुन: रचनात्मक कार्यों की ओर रूझान बढ़ेगा। संतान संबंधी चिंता हो सकती है। सट्टे बाजी की मनोवृत्ति नुकसान पहुंचा सकती है।

कर्क: गृहस्थान पर नवाचार संभव है। इसके अतिरिक्त माता संबंधी चिंता भी हो सकती है। मन में बेचैनी भी संभव है।

सिंह: अल्प दूरी की यात्रा के अवसर बनेंगे। संप्रेषण कार्यों से लाभ हो सकता है। इसके अतिरिक्त छोटे भाई बहन अथवा अधीनस्थ का सहयोग मिलेगा।

कन्या: पारिवारिक जिम्मेदारी की अधिकता हो सकती है। सुरुचि भोज के अवसर बनेंगे। वाण/ नेत्र अथवा दंत रोग से परेशानी संभव है।

तुला: आत्मछवि को लेकर असंतुष्टि संभव है। एकांतवास अथवा आत्ममनन में समय व्यतीत हो सकता है। आर्थिक अनुकूलता रहेगी।

वृश्चिक: खर्चे में बढ़ोतरी संभव है अथवा व्यापार में हानि हो सकती है। लंबी दूरी यात्रा के अवसर बनेंगे। आमोद प्रमोद में समय व्यतीत हो सकता है।

धनु: आय में वृद्धि हेतु प्रयासों की अधिकता रहेगी। संपर्क सूत्र में बढ़ोतरी के अवसर बनेंगे। बड़े भाई बहन से संबंधित चिंता हो सकती है।

मकर: कार्य क्षेत्र में सुधार हेतु प्रयासों की अधिकता रहेगी। पिता अथवा उच्च अधिकारियों से संबंधित चिंता हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर सजग रहे हैं।

कुंभ: धार्मिक क्रियाकलाप अथवा उच्च अध्ययन के अवसर में बनेंगे। गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। नव संस्कृति के संपर्क में आने के योग है।

मीन: किसी कारणवश नकारात्मक मानसिकता में वृद्धि हो सकती है। भूमिगत वस्तुओं की ओर रुचि रहेगी। तंत्र-मंत्र यंत्र विद्या की ओर रूझान होगा।