सिक्किम सड़क दुर्घटना में सैनिकों के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताई गहरी संवेदना : घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सिक्किम में सड़क दुर्घटना में सेना के जवानों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री गहलोत ने कहा कि राष्ट्र हमेशा सेना के बहादुर जवानों का ऋणी रहेगा, जिन्होंने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत सैनिकों के परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्री गहलोत ने सड़क दुर्घटना में घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।