विधानसभा आम चुनाव 2023 की तैयारियों के संबंध में सेक्टर अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
विनय एक्सप्रेस समाचार, फलौदी। जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने शुक्रवार को उपखंड क्षेत्र लोहावट में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में पंचायत समिति संभागार में सेक्टर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने क्षेत्र के संवेदनशील बूथों को चिन्हित करने, नवीन मतदाताओं का पंजीकरण, मतदाता सूचियां एवं बीएलओ के कार्य की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्धारित कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उपखंड अधिकारी लोहावट श्री प्रदीप कुमार,उपखंड अधिकारी देचू श्री जवाहर राम चौधरी, विकास अधिकारी लोहावट श्री हेमाराम चौधरी ,तहसीलदार लोहावट श्री बिहारी लाल, तहसीलदार आऊ श्री हातिम खान, तहसीलदार बापिणी श्री आसुराम,तहसीलदार सेतरावा श्रीमती किरण सिंगरिया तहसीलदार देचू श्रीमती राधिका देवी एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।













