मंत्रालयिक कर्मचारी संघ एकीकृत की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के महामंत्री जगेश्वर शर्मा एवं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर पुरोहित की अभिशंषा पर राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघ (एकीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष विजय सिंह राठौड़ ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कार्यालय इन्दिरा गांधी नहर परियोजना बीकानेर की श्रीमती सविता पुरोहित सहायक प्रशासनिक अधिकारी को प्रदेश सचिव एवं श्री अर्जुन सिंह पड़िहार वरिष्ठ सहायक कार्यालय जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जोधपुर को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया।


श्री राठौड ने बताया कि वर्षों से लंबित मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगों के संबंध में अतिशीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री महोदय से मुलाकात कर पूर्व में कर्मचारियों से संबंधित मांगों को पूर्ण करने पर आभार जताया जाएगा साथ ही शेष रही मांगों को पूर्ण करने के संबंध में चर्चा की जाएगी तथा प्रत्येक जिले से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तैयार कर जिला कलक्टर के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा।

श्री राठौड़ ने बताया कि आगामी माह सितम्बर 2022 से प्रत्येक जिले में विभागवार मंत्रालयिक कर्मचारियों से संवाद स्थापित किया जावेगा और जिले में जन प्रतिनिधियों को भी मंत्रालयिक कर्मचारियों के संबंध में ज्ञापन दिया जावेगा।


श्रीमती सविता पुरोहित को मंत्रालयिक संघ में प्रदेश सचिव एवं श्री अर्जुन सिंह पड़िहार के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर रमेश चन्द्र उपाध्याय प्रदेश अध्यक्ष तकनिकी पी.एच.ई.डी., बजरंग सोनी प्रदेश सचिव, कैलाश आचार्य, पशुपालन विभाग, कमल अनुरागी ई.गा.न.प. बीकानेर अध्यक्ष, निलाॅय कौडा अध्यक्ष मबावि, बीकानेर जसवंत सिंह भाटी जिलाध्यक्ष महासंघ जोधपुर, सत्यम द्विवेदी प्रदेश महामंत्री एवं हसंराज काजला मबावि, जयपुर में खुशी जाहिर की और कहा कि इन दोनो को प्रदेश पदाधिकारी बनाये जाने पर संगठन को मजबूती मिलेगी।