विश्व योग दिवस पर राजीव गांधी स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय योग कार्यक्रम प्रातः 6 से 7 बजे तक रखा गया है सामूहिक योग कार्यक्रम

विनय एक्सप्रेस समाचार, हनुमानगढ़।  राज्य सरकार व आयुर्वेदिक एवं भारतीय चिकित्सा विभाग के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव पर आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ सुरेंद्र जोशी ने बताया
कि इस बार योग दिवस की थीम मानवता के लिए योग (योगा फॉर ह्यूमैनिटी) रखी गयी है। विश्व योग दिवस जिला मुख्यालय, सभी ब्लॉक व ग्राम पंचायत मुख्यालय पर योगाभ्यास करके मनाया जाएगा।
डॉ जोशी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम प्रातः 6रू00 बजे से 7रू00 बजे तक रखा गया है जिसमें सामूहिक योग किया जाएगा।उन्होंने बताया कि योग प्राचीन भारतीय परंपरा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है। योगाभ्यास शरीर, मन, विचार एवं कर्म आत्म संयम एवं पूर्णता की एकात्मकता तथा मानव प्रकृति के बीच सामंजस्य प्रदान करता है।
डॉ जोशी ने बताया कि योग केवल एक व्यायाम नहीं है बल्कि स्वयं के साथ विश्व और प्रकृति के साथ एकत्व खोलने का भाव है। योग हमारी बदलती जीवन शैली में परिवर्तनों एवं जलवायु परिवर्तनों से शरीर में होने वाले बदलाव को सहन करने में सहायक है।डॉ जोशी ने जि़ले के सभी लोगों से विश्व योग दिवस कार्यक्रम में योगाभ्यास कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।