अशोक फैंस क्लब की हनुमानगढ़ विधानसभा कार्यकारिणी गठित

विनय एक्सप्रेस समाचार,हनुमानगढ़।अशोक गहलोत फैंस क्लब की हनुमानगढ़ विधानसभा की कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास द्वारा किया गया है।
व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी और क्लब संरक्षक लोकेश शर्मा के निर्देशानुसार यह नियुक्तियां की गई है। इसके अनुसार पूजा कालवा को हनुमानगढ़ विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार मदीना, संदीप जाखड़ और श्रीराम बारूपाल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इंद्रजीत सिंह चमकारणा, नरेंद्र बेनीवाल, विकास सुथार, सुरेश बिस्सु और आत्माराम मुंदडिया को महासचिव बनाया गया है। इसी प्रकार सुनील जाखड़, विनोद मेहला, मोनू, हरदीप सिंह और अनिल निवाद को सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि नवमनोनीत अध्यक्ष को ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी की अभिशंषा आगामी 15 दिनों में करने के निर्देश दिए गए हैं। व्यास ने बताया कि अशोक गहलोत फैंस क्लब द्वारा पूरे प्रदेश में राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आमजन तक कांग्रेस की रीति नीति पहुंचाने के उद्देश्य से संगठन का लगातार विस्तार किया जा रहा है। अब तक लगभग 15 जिलों में मंच की कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। शेष क्षेत्रों में संगठन की बहुत जल्दी ही बनाई जाएगी।