भारत को संयुक्‍त राष्‍ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद-इकोसॉक में वर्ष 2022-24 के लिए चुना गया

विनय एक्सप्रेस समाचार, नई दिल्ली। भारत को संयुक्‍त राष्‍ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद-इकोसॉक में वर्ष 2022-24 के लिए  चुना गया है। यह परिषद संयुक्‍त राष्‍ट्र विकास प्रणाली का केन्‍द्रीय निकाय है तथा सतत विकास के लिए सामूहिक प्रयासों बढावा देती है। संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के स्‍थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने परिषद में भारत को लिए जाने के विश्वास मत के लिए सभी सदस्‍य देशों का आभार व्‍यक्‍त किया है।