



















विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। श्रम राज्य मंत्री श्री सुखराम विश्नोई ने शुक्रवार को जालोर जिले के सांचौर की ग्रा.पं. करावड़ी में महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री श्री विश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को महंगाई से राहत दिलाने की दिशा में प्रयासरत है जिसके लिए महंगाई राहत कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इन महंगाई कैंपों में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, इंदिरा गाँधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना व मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत पंजीकरण किया जाकर आमजन को महंगाई से राहत दिलाई जा रही है।
















