नागौर जिले की उप तहसील सांजू को तहसील में क्रमोन्नत करने की मिली मंजूरी

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नागौर जिले की सांजू उप तहसील को तहसील में क्रमोन्नत करने की मंजूरी दी है।
नव क्रमोन्नत तहसील सांजू में 5 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत 15 पटवार मण्डल एवं 66 राजस्व ग्राम सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निष्पादन में आसानी होगी।


गहलोत ने वर्ष 2021-22 के बजट सत्र के दौरान प्रदेश में विभिन्न नए तहसील एवं उप तहसील कार्यालय खोलने तथा उप तहसील क्रमोन्नत करने की घोषणाएं की थीं। इन घोषणाओं के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने नागौर जिले के लिए यह स्वीकृति दी है।