हिंदी दिवस पर जयपुर में 10 साहित्यकार सम्मानित, डॉ. मूलचंद बोहरा को मिला हिंदी सेवा पुरस्कार

विनय एक्सप्रेस समाचार,जयपुर: हिंदी दिवस के अवसर पर राजस्थान सरकार ने जयपुर के सवाई मानसिंह महाविद्यालय के सभागार में आयोजित भव्य समारोह में 10 हिंदी साहित्यकारों को सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बीकानेर के डॉ. मूलचंद बोहरा को गद्य क्षेत्र (कथा से इतर) में उनकी उत्कृष्ट कृति समझ गए ना के लिए हिंदी सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया।

डॉ. मूलचंद बोहरा, जो राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षण संस्थान में एसोसिएट प्रोफेसर हैं, ने 2025 में यह गद्य कृति लिखी, जो शिक्षा विमर्श पर आधारित आलेखों का संग्रह है। समारोह में डॉ. बोहरा को श्रीफल, शाल, प्रशस्ति पत्र और 50,000 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल, कार्मिक सचिव के.के. पाठक, एसपीडी समसा अनुपमा जोरवाल सहित राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।