राज्यपाल कलराज मिश्र ने ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने टोक्यो ओलम्पिक खेलों में जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा एवं  कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर  बजरंग पूनिया को बधाई दी है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि ओलंपिक खेलों में भारत के लिए अब तक का दूसरा व्यक्तिगत स्वर्ण  पदक जीतकर नीरज चोपड़ा ने अपना नाम इतिहास में दर्ज करवा कर देश को गौरवान्वित किया है।