क्रिकेट : विजय हजारे ट्रॉफी कैंप हेतु आरसीए ने बीकानेर से नीतेश पुरोहित का किया चयन

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर/बीकानेर. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) ने आगामी विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की तैयारी के लिए विशेष कैंप आयोजित करने की घोषणा की है। यह कैंप जयपुर में 19 से 21 दिसंबर 2025 तक चलेगा।

आरसीए की क्रिकेट ऑपरेशंस टीम द्वारा जारी सूचना के अनुसार, विभिन्न जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) के खिलाड़ियों को इस कैंप के लिए चुना गया है। इनमें बीकानेर जिले से नितेश पुरोहित का नाम शामिल है, जो राज्य टीम की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। निलेश ने अपने चयन का श्रेय माता पिता, कोच सुरेन्द्र पुरोहित, महेंद्र पुरोहित राज कुमार जोशी के अलावा जिला क्रिकेट सचिव को दिया है.

चयनित खिलाड़ियों को आज शाम तक होटल हॉलिडे इन एक्सप्रेस, जयपुर में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन 24 दिसंबर 2025 से शुरू होगा, जिसमें राजस्थान की टीम एलीट ग्रुप ए में शामिल है।

यह कैंप राज्य टीम को मजबूत बनाने और युवा प्रतिभाओं को निखारने का एक महत्वपूर्ण कदम है। बीकानेर के निलेश पुरोहित जैसे खिलाड़ियों का चयन क्षेत्रीय क्रिकेट के लिए उत्साहजनक है।