ओशो कैलेंडर और डायरी भेंट

विनय एक्सप्रेस समाचार जयपुर। ओशो लाइब्रेरी, बनीपार्क जयपुर की ओर से महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) श्री बी.एल. सोनी को ओशो कैलेंडर और डायरी -2021 भेंट की गई। इस मौके पर ओशो लाइब्रेरी के डायरेक्टर स्वामी देव अनुराग (नरेंद्र सिंह शेखावत) आभा अग्रवाल एवं मीनाक्षी मित्तल उपस्थित रहे।
श्री बी.एल. सोनी साहब ओशो की पुस्तकें बहुत ही शौक से पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि ओशो विश्व के मार्गदर्शक हैं। ओशो ने समाज के ज्वलंत विषय पर बोला है और समाधान भी बताया है।
स्वामी ओम शांति और स्वामी देव अनुराग ने बताया कि ओशो ने आध्यात्मिक विषयों की सर्वथा नए ढंग से विवेचना की है। ओशो का दर्शन समसामयिक है एवं आधुनिक युग के लिए है। आधुनिक मनुष्य के लिए ध्यान बेहद आवश्यक है। ओशो का छोटा सा संदेश है प्रेम और ध्यान। यही मनुष्य को शांत और आनंदित जीवन जीने की राह दिखा सकता है।