विश्व सिंधी सेवा संगम महिला शक्ति का स्नेह मिलन समारोह हुआ आयोजित

विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। विश्व सिंधी सेवा संगम, महिला शक्ति का स्नेह मिलन का आयोजन होटल प्रजिडेन्ट में किया गया जिला अध्यक्ष अमृता एस दुदिया ने बताया की इस प्रोग्राम में संस्कृति, सभ्यता, संस्कार को लेकर समझ भी मिले, तो महिला सशक्ति करण पर बल भी दिया जाएगा। विशिष्ट अथिति ने अपना उदबोधन में इस पर बल दिया।

विश्व सिंधी सेवा संगम, महिला शाखा का स्नेह मिलन, आयोजित किया गया है जिसमें हमारे मुख्य अथिति आईएएस वंदिता राणा (डीसीपी) व वनिता सेठ (महापौर, जोधपुर पश्चिम) मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित थे।

विशिष्ट अतिथि भगवान मुर्जानी, झूलेलाल मन्दिर अध्यक्ष ने सिंधी संस्कृति भाषा और परंपराओं को संरक्षित करने के तरीकों के बारे में बताया। दीक्षा मुर्जानी महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष ने इस आयोजन की सरहना की और जोधपुर की समस्त कार्यकारिणी टीम को बधाई दी। इस कार्यक्रम को अंजाम कार्यकारी दल के उपाध्यक्ष जोधपुर जिला मोना हरवानी, पीआरओ तीशा गिडवानी, क्षेत्र अध्यक्ष सोनिया सावलानी व समस्त टीम ने बखूबी किया।

विश्व सिंधी सेवा संगम आज विश्व के 97 देशों में व भारत के 27 राज्यों में है।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रतिभा शो व नरेंद्र शोकानी की एंकरिंग, नगर अध्यक्ष पूनम पोहानी , आशा झाझरिया , रितिका मनवानी , नीतू विधानी , गोपी केसवानी , रिया मूरजानी ने अपना सहयोग दिया। वहीं कार्यक्रम की व्यवस्था मीरा प्रोडक्षन एण्ड एंटरटेनमेंट द्वारा की गई।