मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का एक और बड़ा फैसला : जोधपुर के नौ राजकीय विद्यालय महात्मा गांधी राजकीय (अंग्रेजी माध्यम)विद्यालय में बदले

अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री राजस्थान

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का एक और बड़ा फैसल

 

विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर।मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने जोधपुर जिले के नौ और राजकीय विद्यालयों को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय(अंग्रेजी माध्यम) में रूपान्तरित करने के आदेश जारी किए हैं।

शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक प्रेमचन्द सांखला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस बारे में उप शासन सचिव प्रथम शिक्षा भारतेन्द्र जैन द्वारा मंगलवार को आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार जोधपुर जिले के सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र मे 9 राजकीय विद्यालय महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम ) में रूपांतरित किए गए है।

आदेश के अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नागोरी गेट, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालसमंद, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय किसान कन्या नागौरी गेट, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भटियानाडी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाबूपुरा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डिगाड़ी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांसी बस्ती भदवासिया , राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदय मंदिर एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडोर नंबर 1 को महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम ) विद्यालय के रूप में रूपांतरित किया गया है। इन विद्यालयों का संचालन शैक्षणिक सत्र 2022-23 से प्रारंभ किया जाएगा।