मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नए ओएसडी बने डॉ. सरवन सिंह बघेल

विनय एक्सप्रेस समाचार, लखनऊ। उत्तरप्रदेश के आगरा जिले में जन्मे डॉ. सरवन सिंह बघेल 2014 से 2019 तक भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन माननीय शिवप्रकाश जी के साथ निजी सचिव के दायित्व का कार्यभार संभाला व 2019 से जनजातीय कार्य मंत्री, भारत सरकार और झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा के साथ निजी सहयोगी के दायित्व संभाला।


अरुणाचल यूनिवर्सिटी ऑफ़ स्टडीज, नामसाई, अरुणाचल प्रदेश से “गरीब कल्याण में दीनदयालजी द्वारा सृजित अंत्योदय और एकात्म मानव वाद विचार की सामाजिक और राजनीतिक भूमिका” में 2020 में शोध कार्य किया है। वर्ष 2016 राजनीतिक शास्त्र में परास्नातक की डिग्री प्राप्त की। लंबे समय से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में भाजपा के संगठनात्मक कार्य में सहयोग किया है। देश के 27 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में भाजपा के संगठनात्मक कार्यों में सहयोग के लिए भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन के साथ प्रवास किया।


विभिन्न विषयों पर कई किताबें भी लिख चूके के सरवन भारतीय मनीषियों की प्रेरक भूमिका, भारत की सर्वांगीण उन्नति का मंत्र : अंत्योदय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय : जीवन दर्शन एवं एकात्म मानवदर्शन का रेखांकन, आवाज, जिंदगी एक किताब है।

mayank