


विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के तीनों संकायों के परीक्षा परिणाम आज सांय 5:00 बजे जारी करेंगे।
मंत्री श्री दिलावर सांय 5 बजे नागौर के जिला कलेक्टर कार्यालय में स्थित Doit कक्षा में बैठकर अजमेर बोर्ड के परीक्षा परिणाम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी करेंगे तथा परिणाम जारी करने के बाद तीनों संकायों के दो-दो टॉपर विद्यार्थियों से मोबाइल पर वार्ता करेंगे।












