पीपासर में राष्ट्रीय पर्यावरण चेतना सम्मेलन आयोजित : पीराराम धायल को मिला, 16000 अमेरिकन डॉलर शाइनिंग वर्ल्ड कंप्रेशन अवार्ड

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। श्री जंभेश्वर पर्यावरण एवं जीवरक्षा प्रदेश संस्था, राजस्थान के अध्यक्ष श्री रामरतन विश्नोई ने बताया कि पीपासर में आयोजित राष्ट्रीय पर्यावरण चेतना समारोह सम्मेलन एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण पुरस्कार प्राप्ति समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें पर्यावरण संरक्षण नशा मुक्ति जीव, रक्षा और संस्कार निर्माण पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखें। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री सुखराम बिश्नोई ने कहा कि पर्यावरण केवल पेड़ पौधे और जीव जंतु ही नहीं है, पानी का पानी की शुद्धता वाणी की शुद्धता मन की पवित्रता और परिवार में मधुर संबंध भी पर्यावरण शुद्धता की श्रेणी में आते हैं।


साथ ही श्री विश्नोई ने कहा कि प्रत्येक नौजवान और युवा वर्ग को संस्कृत करना उनके माता पिता का कर्तव्य बनता है। इसके लिए उन्होंने शुद्ध खान-पान जैविक खेती से उत्पादित अन्यथा गाय का घी दूध उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने देशी गाय के महत्व पर भी प्रकाश डाला श्री विश्नोई ने अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार साइनिंग वर्ल्ड कंप्रेशन अवार्ड से सम्मानित होने पर श्री जंभेश्वर पर्यावरण एवं जीवरक्षा प्रदेश संस्था के महामंत्री पीराराम धायल को बधाई देने के साथ आभार भी ज्ञापित किया। कि उन्होंने पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करके इस स्तर पर बिश्नोई समाज का गौरव बढ़ाया है।

समारोह को संबोधित करते हुए फलौदी विधायक पब्बाराम विश्नोई ने संस्था द्वारा किए गए। वन्य जीव सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की संस्था की पूरी टीम को बधाई देते हुए उनकी मेहनत को सलाम किया नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने बिश्नोई समाज का पर्यावरण के प्रति लगाव वन्य जीव सुरक्षा के प्रति समर्पण और सादा जीवन उच्च विचार उच्च विचार की जीवन शैली पर जोर दिया। पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री लादूराम बिश्नोई ने वर्तमान में हो रहे। पर्यावरण प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की और पर्यावरण को बचाने की महती आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

सुप्रीम मास्टरिंग हाय इंटरनेशनल एसोसिएशन ताइवान के प्रतिनिधि ऑडी माथुर ने पीराराम धायल द्वारा किए जा रहे वन्यजीव चिकित्सा उनके प्रति दया करुणा और शिवा के भावों को नमन करते हुए संस्था द्वारा उनको दिए गए 16000 अमेरिकन डॉलर सहित शाइनिंग वर्ल्ड कंपैशन अवार्ड की व्याख्या की और अवार्ड प्राप्ति पर श्री धायल को बधाई दी संस्था के कार्यो की सराहना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड प्रदान करने की प्रक्रिया और उसके महत्व पर भी प्रकाश डाला सेवानिवृत्त राजस्थान सरकार के प्रधान मुख्य वन संरक्षक जी. बी. रेडी ने पर्यावरण संरक्षण वन्यजीव सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और समर्पण भाव से कार्य करने वाले लोगों को बड़े स्तर पर प्रोत्साहित करने और सम्मानित करने की महती आवश्यकता बताई उन्होंने श्री धायल को बधाई दी और उनके द्वारा किए गए। वन्य जीव सुरक्षा के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की पदम श्री हिम्मताराम भाम्भू ने नशा मुक्ति वन्य जीव सुरक्षा पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए बिश्नोई धर्म का महत्व बताकर उसके अनुसार जीवन जीने की प्रेरणा दी।


मुकाम पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी रामानंद जी महाराज ने संस्था की गतिविधियों की सराहना की। अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त करने पर श्री धायल को बधाई दी। उन्होंने बताया कि अतिथिगण का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष रामरतन बिश्नोई ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालने के साथ ही सभी आगंतुकों का स्वागत किया अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त करने के बाद विधायक ने यह अवार्ड बिश्नोई समाज को समर्पित किया और उन्होंने कहा कि भगवान जांभोजी द्वारा बताए गए जीव रक्षा और वृक्ष रक्षा के नियमों पर उन्होंने चलकर यह जो अवार्ड प्राप्त किया है। यह अवार्ड बिश्नोई समाज के सिद्धांतों को मिला है, संस्था की टीम और प्रदेश संरक्षक आचार्य श्री रामानन्दजी महाराज को इसका श्रेय दिया। इस इस अवसर पर राजाराम धारणिया, अनोपाराम डूडी, भानूसिंहजी सियाग, अनिलजी धारणियां, मनोहर लाल कड़वासरा, हीरालाल गोदारा, भंवरलाल बिश्नोई ,भादरा के हरीसिंह मांजू सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

अर्जुनराम मेघवाल : सांसद बीकानेर

बीकानेर के सांसद भारी उद्योग लोक उद्यम एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री भारत सरकार, अर्जुन राम मेघवाल ने वर्चुअल संबोधित कर संस्था की उपलब्धि पर बधाई दी। पर्यावरण के क्षेत्र में संस्था द्वारा किए जा रहे किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। छक्की गायन प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया गया। पर्यावरण संरक्षण वन्य जीव सुरक्षा नशा मुक्ति संस्कार निर्माण तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को भी प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।