महर्षि जनार्दन गिरि पुष्टिकर शिक्षण संस्थान के चुनाव सम्पन्न : सूर्यकान्त आचार्य बने अध्यक्ष

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। महर्षि जनार्दन गिरी पुष्टिकर शिक्षण संस्थान नागौर के निवर्तमान अध्यक्ष गंगा प्रसाद व्यास के पारिवारिक परिस्थितियों के कारण संस्था के अध्यक्ष पद से त्याग पत्र के बाद संस्था की प्रबन्ध कार्यकारिणी के हुवे चुनाव में सूर्यकान्त आचार्य को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया वहीं चन्द्र कला व्यास उपाध्यक्ष, सुनील हर्ष सचिव, देवेन्द्र बोहरा कोषाध्यक्ष, आनन्द पुरोहित व्यवस्थापक बनाए गए। प्रबन्ध कार्यकारिणी में गंगा प्रसाद व्यास, रमेश व्यास, उमा शंकर व्यास, रेखा बोड़ा, शरद कुमार जोशी, नन्दिनी व्यास को शामिल किया गया। शिक्षा विभागीय प्रतिनिधि के रूप में राजेश मुथा और अभिभावक प्रतिनिधि में अमित पुरोहित और ज्ञानेश्वर मुथा को कार्यकारणी में शामिल किया गया है।
संस्था के सचिव सुनील हर्ष के अनुसार 1983 में स्थापित इस संस्था द्वारा नागौर शहर में श्री महर्षि जनार्दन गिरी पुष्टिकर माध्यमिक विद्यालय का संचालन किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि सूर्यकांत आचार्य वर्तमान में स्वास्थ्य भवन जयपुर स्थित चिकित्सा विभाग के निदेशालय में वर्ष 2016 से अपनी सेवाएं प्रदान कर रह है, अभी संस्थापन अधिकारी पद की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रहे है, इसी के साथ शिक्षा विभाग के शाला दर्पण की तर्ज़ पर स्वास्थ्य विभाग में संचालित राजहेल्थ पॉर्टल के प्रभारी अधिकारी पद की जिम्मेदारी निभा रहे है। महर्षि जनार्दन गिरी पुष्टिकर  शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद आचार्य ने टीम विनय एक्सप्रेस को बताया कि शिक्षा के क्षेत्र मे वंचित रहे बालको का विकास आर्थिक रूप से कमजोर बालको को निशुल्क शिक्षा प्रदान करना संस्थान का उद्देश्य का मुख्य उद्देश्य रहेगा।

कार्यकारिणी महर्षि जनार्दन गिरी पुष्टिकर शिक्षण संस्थान नागौर (देखे फोटोज) :