नहीं रहे प्रसिद्ध अभिनेता- निर्देशक सतीश कौशिक : 66 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

विनय एक्सप्रेस समाचार, मुंबई। मनोरंजन जगत  से एक बुरी खबर आई है। मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे। गुरुवार तड़के उनका निधन हो गया। सतीश कौशिक 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट कर सतीश कौशिक के निधन की जानकारी दी। उन्होंने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी है।