अशोक फैंस क्लब की श्रीगंगानगर जिले की कार्यकारिणी गठित

 

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। अशोक गहलोत फैंस क्लब की श्रीगंगानगर जिले की कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास द्वारा किया गया है।

व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी और क्लब संरक्षक लोकेश शर्मा के निर्देशानुसार यह नियुक्तियां की गई है। इसके अनुसार चेनदीप सिंह बराड़ को अध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार रेखा आचार्य, गुरविंदर सिंह, अमृतपाल समरा, वीरेंद्र गिल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। निधि शर्मा, इमि लाल, सन्नी जोरा, विक्रम तंवर, श्रवण जसलेस और अवतार सिंह को महासचिव बनाया गया है। इसी प्रकार नवजोत सिंह, मांगी लाल, यादवेंद्र सिंह को सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि नवमनोनीत अध्यक्ष को ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी की अभिशंषा आगामी 15 दिनों में करने के निर्देश दिए गए हैं। व्यास ने बताया कि अशोक गहलोत फैंस क्लब द्वारा पूरे प्रदेश में राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आमजन तक कांग्रेस की रीति नीति पहुंचाने के उद्देश्य से संगठन का लगातार विस्तार किया जा रहा है। अब तक लगभग 16 जिलों में मंच की कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। शेष क्षेत्रों में संगठन की बहुत जल्दी ही बनाई जाएगी।