भाजपा प्रत्याशी जयदीप बिहाणी ने श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर दी बधाई

विनय एक्सप्रेस समाचार, श्रीगंगानगर । भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी व समाजसेवी जयदीप बिहाणी ने समस्त इलाकावासियों को सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री बिहाणी ने कहा कि श्री गुरुनानकदेव जी के उपदेशों को नाम जपना, कीर्तन करना और वंड छकना के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने इक ओंकार, समानता, बंधुत्व, विनम्रता, सेवा और सदाचारी जीवन का संदेश आमजन को दिया। श्री गुरुनानक देवजी का मानना था कि मानवता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। उनकी शिक्षाओं में समानता और नि:स्वार्थ सेवा के मूल्यों पर जोर दिया गया है। उन्होंने लोगों को प्रेम, शांति और करुणा के मूल्यों का पालन करने के लिये प्रेेरित किया। हमें उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात् कर समानता, भाईचारे और सद्भाव के प्रति समर्पित करना चाहिये। वाहे गुरु जी हम सभी पर अपनी मेहर बरसाए।