पढ़िए आज 21 फरवरी बुधवार का राशिफल एवं देखें आज का पंचांग

विनय एक्सप्रेस दैनिक ज्योतिष आलेख एवं पंचांग, डॉक्टर आलोक व्यास. आज कुछ राशि के जातकों का समय पारिवारिक आयोजन में व्यतीत होगा तो कुछ जातक के अल्प दुरी की यात्रा के योग है, पढ़िए बीकानेर जिले के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य डॉक्टर आलोक व्यास का यह दैनिक ज्योतिष आलेख ओर देखिये आज का पंचांग.

दैनिक पंचांग

(21.02.2024)

दिन -बुधवार

तिथि-द्वादशी सुबह 11:27 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

माह: माघ शुक्लपक्ष

विक्रम संवत 2080

सूर्य उदय: प्रातः 7:10 पर

सूर्य अस्त: साँय 6:31 पर

नक्षत्र– पुनर्वसु दोपहर 02:18 तक तत्पश्चात पुष्य

योग-आयुष्मान सुबह 11:51 तक तत्पश्चात सौभाग्य

करण: बालव सुबह 11:27 तक तत्पश्चात कौलव

सूर्य राशि: कुंभ

चंद्र राशि: मिथुन सुबह 7:44 तक तत्पश्चात कर्क

राहुकाल: दोपहर 12:51 से 02:16 तक।

दैनिक राशिफल

(21.02.2024

मेष : गृहस्थान पर नवाचार के अवसर बनेंगे। किसी कारणवश मन में बेचैनी संभव है। माता संबंधी पीड़ा या चिंता हो सकती है।

वृषभ: कार्य हेतु अल्प दूरी की यात्रा होने की संभावना है। छोटे भाई-बहन अथवा अधीनस्थ का सहयोग प्राप्त होगा। किसी कार्य का नेतृत्व कर सकते हैं।

मिथुन: पारिवारिक आयोजन या समारोह में समय व्यतीत हो सकता है। सुरुचि भोज के अवसर बनेंग नेत्र अथवा दंत रोग से परेशानी संभव है।

कर्क: आत्मचिंतन अथवा एकांतवास में समय व्यतीत हो सकता है। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। कार्य क्षेत्र में अधिक ऊर्जा का व्यय हो सकता है।

सिंह: आमोद प्रमोद में समय व्यतीत हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा के अवसर बनेंगे। खर्चे में बढ़ोतरी या अस्पताल संबंधी खर्च संभव है ।

कन्या: संपर्क क्षेत्र में बढ़ोतरी के अवसर बनेंगे। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। बड़े भाई बहन का सहयोग मिलेगा।

तुला: कार्य क्षेत्र में अधिक ऊर्जा का व्यय संभव है। पिता अथवा उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर असंतोष हो सकता है।

वृश्चिक: धार्मिक क्रियाकलाप अथवा धार्मिक अनुष्ठान में समय व्यतीत हो सकता है। उच्च अध्ययन के अवसर बनेंगे। गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा।

धनु: भूमिगत वस्तुओं से लाभ होगा। यंत्र तंत्र-मंत्र में रुचि संभव है। किसी कारणवश मन नकारात्मक हो सकता है।

मकर: जीवनसाथी अथवा मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक साझेदारी के अवसर बनेंगे। क्रियाकलाप में अनुकूलता आएगी।

कुंभ: अनावश्यक तर्क वितर्क से निकट संबंधों में परेशानी आ सकती है। दैनिक जीवन में किसी कारणवश अड़चन संभव है। शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन: रचनात्मक कार्यों में रुझान रहेगा। संतान संबंधी कार्यों में समय व्यतीत हो सकता है। प्रेम प्रसंग के अवसर बनेंगे।

 

डॉ आलोक व्यास

astroprofessor.in