पढ़िए 20 फरवरी मंगलवार का राशिफल ओर देखे आज का पंचांग

ज्योतिष आचार्य डॉ. आलोक व्यास

विनय एक्सप्रेस दैनिक राशिफल एवं पंचांग, डॉक्टर आलोक व्यास. आज दिनांक 20 फरवरी मंगलवार को कुछ राशि के जातको को लक्ष्य प्राप्त करने हेतु कठिन परिश्रम करना होगा तो कुछ जातकों को आय में वृद्धि हेतु अधिक प्रयास करने पड़ेंगे. आइये पढ़िए  बीकानेर जिले के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य डॉक्टर आलोक व्यास का दैनिक राशिफल का ज्योतिष आलेख ओर देखे आज का पंचांग भी.

दैनिक पंचांग

(20.02.2024)

दिन -मंगलवार

तिथि– एकादशी सुबह 9:55 तक तत्पश्चात द्वादशी

माह: माघ शुक्लपक्ष

विक्रम संवत 2080

सूर्य उदय: प्रातः 7:11 पर

सूर्य अस्त: साँय 6:31 पर

नक्षत्र– आद्रा सुबह 12:13 तक तत्पश्चात पुनर्वसु

योग-प्रीति सुबह 11:46 तक तत्पश्चात आयुष्मान

करण: विष्टि/भद्रा सुबह 9:55 तक तत्पश्चात बव रात्रि 10:38 तक तत्पश्चात बालव

सूर्य राशि: कुंभ

चंद्र राशि: मिथुन

राहुकाल: दोपहर 3:41 से 05:06 तक।

दैनिक राशिफल

(20.02.2024)

 

मेष : आर्थिक प्रतिकूलता रह सकती है, आज धार्मिक क्रियाकलाप में समय व्यतीत हो सकता है और कार्यक्षेत्र में अधिक ऊर्जा का व्यय हो सकता है।

वृषभ: किसी कारणवश नकारात्मकता की अधिकता हो सकती है। आय और व्यय में असंतुलन संभव है। पिता अथवा उच्च अधिकारियों से संबंधित चिंता हो सकती है।

मिथुन: जीवनसाथी तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। गृहस्थान पर नवाचार संभव है। आय में वृद्धि हेतु प्रयासों की अधिकता रहेगी।

कर्क: दैनिक क्रियाकलाप में किसी कारणवश अड़चन सकती है। धार्मिक क्रियाकलाप अथवा उच्च अध्ययन में समय व्यतीत हो सकता है। यात्रा के अवसर बनेंगे।

सिंह: रचनात्मक कार्यों में रुझान रहेगा। संतान संबंधी चिंता हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारी की अधिकता संभव है।

कन्या: भूमि मकान वाहन इत्यादि के क्रय विक्रय के अवसर बनेंगे। जीवनसाथी तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र को लेकर चिंता हो सकती है।

तुला: कार्य हेतु अल्प दूरी की यात्रा संभव है। छोटे भाई बहन अथवा अधीनस्थ का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में रुझान रहेगा।

वृश्चिक: पारिवारिक जिम्मेदारी की अधिकता रह सकती है। नेत्र अथवा दंत रोग से परेशानी संभव है। आर्थिक अनुकूलता रहेगी।

धनु: आत्माछवि को लेकर असंतुष्टि संभव है। गृहस्थान पर नवाचार और कार्य क्षेत्र में अधिक ऊर्जा का व्यय संभव है। आय और व्यय मैं संतुलन बना रहेगा।

मकर: लंबी दूरी की यात्रा के अवसर बनेंगे। आर्थिक प्रतिकूलता रह सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारी संभव है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी।

कुंभ: आय में बढ़ोतरी हेतु प्रयासों की अधिकता रहेगी। संपर्क सूत्र में बढ़ोतरी के प्रयास होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। कार्य हेतु यात्रा संभव है।

मीन: नौकरी में पदोन्नति अथवा रोजगार हेतु प्रयासों की अधिकता रह सकती है। पिता अथवा उच्च अधिकारियों से मतभेद संभव है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।