इन राशि के जातकों की आय में होगी वृद्धि तो इन राशि के जातको को करना होगा संघर्ष, पढे आज का राशिफल व देखे पंचांग भी

विनय एक्सप्रेस दैनिक ज्योतिष आलेख एवं पंचांग, डॉक्टर आलोक व्यास. कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे? बीकानेर जिले के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य डॉ. आलोक व्यास द्वारा जारी दैनिक राशिफल के जरिए जानिए आज का राशिफल और पूरे दिन की घटनाओं की जानकारी साथ ही देखे आज का पंचांग.

डॉ. आलोक व्यास : प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य

दैनिक पंचांग
(23.02.2024)

दिन – शुक्रवार
तिथि- चतुर्दशी दोपहर 3:33 तक तत्पश्चात पूर्णिमा

माह: माघ शुक्लपक्ष
विक्रम संवत 2080

सूर्य उदय: प्रातः 7:08 पर
सूर्य अस्त: साँय 6:33 पर

नक्षत्र- अश्लेषा साँय 07:25 तक तत्पश्चात मघा

योग– शोभन दोपहर 12:48 तक तत्पश्चात अतिगण्ड

करण: वणिज दोपहर 3:33 तक तत्पश्चात विष्टि/भद्रा

सूर्य राशि: कुंभ
चंद्र राशि: कर्क साँय 7:25 तक तत्पश्चात सिंह

राहुकाल: सुबह 11:25 से दोपहर 12:50 तक।

दैनिक राशिफल
(23.02.2024)

मेष : आय और व्यय में असंतुलन रह सकता है। धार्मिक क्रियाकलाप या उच्च अध्ययन में समय व्यतीत हो सकता है। कार्य क्षेत्र में अधिक ऊर्जा का व्यय संभव है।

वृषभ: किसी कारणवश नकारात्मकता की अधिकता रह सकती है। आर्थिक प्रतिकूलता महसूस करेंगे। गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा।

मिथुन: जीवनसाथी अथवा मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि हेतु प्रयासों की अधिकता रह सकती है। कार्य क्षेत्र को लेकर असंतुष्टि संभव है।

कर्क: रोग, ऋण अथवा शत्रु पीडा संभव है। दैनिक क्रियाकलाप में अड़चन सकती है। आर्थिक अनुकूलता बनी रहेगी।

सिंह: रचनात्मक कार्यों में सूजन की अधिकता रह सकती है। संतान संबंधी कार्यों में समय व्यतीत हो सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सजग रहे हैं।

कन्या: भूमि मकान वाहन के क्रय विक्रय की अवसर बनेंगे। माता संबंधित चिंता हो सकती है। जीवनसाथी अथवा मित्रों का सहयोग मिलेगा।

तुला: किसी कार्य के नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा। कार्य हेतु अल्प दूरी की यात्रा संभव है। व्यय की अधिकता संभव है।

वृश्चिक: पारिवारिक जिम्मेदारी की अधिकता रह सकती है। स्थाई परिसंपत्ति निर्माण हेतु प्रयासों की अधिकता रहेगी। रचनात्मक कार्यों में समय व्यतीत हो सकता है।

धनु: आत्मछवि को लेकर असंतुष्टि संभव है। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। गृहस्थान और कार्य क्षेत्र को लेकर चिंता संभव है।

मकर: खर्चे में बढ़ोतरी अथवा व्यापार में हानि परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: आय में वृद्धि हेतु प्रयासों की अधिकता रह सकती है। संपर्क सूत्र में बढ़ोतरी संभव है। कार्य हेतु अल्प दूरी की यात्रा संभव है।

मीन: कार्यक्षेत्र में अनुकूलता की कमी महसूस हो सकती है। पिता अथवा उच्च अधिकारियों से मतभेद संभव है। दैनिक क्रियाकलाप में अनुकूलता रहेगी।

डॉ आलोक व्यास
astroprofessor.in