पढ़िए सोमवार से रविवार का साप्ताहिक राशिफल

विनय एक्सप्रेस साप्ताहिक राशिफल, डॉ. आलोक व्यासजानिए ज्योतिष के हिसाब से कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह, पढ़िए बीकानेर जिले के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य डॉ. आलोक व्यास का यह साप्ताहिक ज्योतिष आलेख.

मेष : इस सप्ताह रोग,ऋण अथवा शत्रु पीड़ा हो सकती है। दैनिक क्रियाकलाप को लेकर असंतुष्टि संभव है। इसके अतिरिक्त अनावश्यक तर्क वितर्क से निकट संबंध प्रभावित हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष दुर्बल रह सकता है। ग्रहों की अनुकूलता हेतु लाल वस्त्रो को प्राथमिकता प्रदान करें 

 

वृषभ: इस सप्ताह रचनात्मक कार्यों में रुचि में बढ़ोतरी होगी। संतान संबंधी कार्यों या चिंता की अधिकता रह सकती है। प्रेम प्रसंग के अवसर बनेंगे। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। ग्रहों की अनुकूलता हेतु श्वेत वस्त्रों को प्राथमिकता प्रदान करें।

 

मिथुन: भूमि/मकान/वाहन के क्रय विक्रय के अवसर बनेंगे। गृहस्थान में नवाचार की इच्छा बलवती रहेगी। माता संबंधी चिंता हो सकती है। किसी कारणवश मन में बेचैनी भी संभव है। आय में बढ़ोतरी हेतु प्रयासों की अधिकता रह सकती है। ग्रहों की अनुकूलता हेतु हरे वस्त्रो का उपयोग अधिक करें।

 

कर्क: कार्य हेतु अल्प दूरी की यात्रा के अवसर बनेंगे। संप्रेषण कार्यों में लाभ संभव है। छोटे भाई बहन अथवा अधीनस्थ को लेकर चिंता या मतभेद हो सकते हैं। किसी कार्य के नेतृत्व के अवसर बनेंगे। आर्थिक रूप से समय अनुकूल रहेगा। ग्रहों की अनुकूलता हेतु श्वेत वस्त्रों को प्राथमिकता प्रदान करें।

 

सिंह: पारिवारिक कार्यों अथवा पारिवारिक जिम्मेदारी की अधिकता रह सकती है। स्थायी परिसंपत्ति निर्माण हेतु प्रयासों की अधिकता रह सकती है। नेत्र अथवा वाणी दोष से परेशानी संभव है। सुरुचि भोज के अवसर बनेंगे। ग्रहों की अनुकूलता हेतु केसरिया रंग के वस्त्रो का उपयोग अधिक करें।

 

कन्या: किसी कारणवश मन मस्तिष्क में विचारों की अधिकता संभव है। आत्म छवि को लेकर संतुष्टि का स्तर कम रहेगा। एकांतवास अथवा आत्म चिंतन में समय व्यतीत हो सकता है। आर्थिक रूप से समय अनुकूल रहेगा। ग्रहों के अनुकूलता हेतु हरे वस्त्रो का उपयोग अधिक करें।

 

तुला: खर्चे में बढ़ोतरी अथवा व्यय की अधिकता संभव है। लंबी दूरी की यात्रा या विदेश में प्रवास हेतु की इच्छा बलवती रहेगी। आमोद प्रमोद में समय व्यतीत हो सकता है। किसी कारणवश अस्पताल की यात्रा भी संभव है। ग्रहों के अनुकूलता हेतु श्वेत वस्तुओं को प्राथमिकता प्रदान करें।

 

वृश्चिक: आय में वृद्धि हेतु प्रयासों की अधिकता रह सकती है। बड़े भाई बहन को लेकर चिंता या मतभेद संभव है। संपर्क सूत्र में बढ़ोतरी के अवसर बनेंगे। व्यापार में लाभ की अधिकता रहेगी। ग्रहों के अनुकूलता हेतु लाल रंग की वस्तुओं को प्राथमिकता प्रदान करें।

 

धनु: कार्य क्षेत्र में अनुकूलता को लेकर कमी महसूस हो सकती है। पिता अथवा उच्च अधिकारियों को लेकर चिंता या मतभेद संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर मन में आशंका रह सकती है। आर्थिक रूप से समय अनुकूल रहेगा। ग्रहों की अनुकूलता हेतु पीले रंग के वस्त्रो का उपयोग अधिक करें।

 

मकर: उच्च अध्ययन अथवा धार्मिक क्रियाकलाप के अवसर बनेंगे। गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। नव संस्कृति से संपर्क संभव है। धार्मिक प्रयोजन से यात्रा भी हो सकती है। आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा। ग्रहों की अनुकूलता हेतु नीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग अधिक करें।

 

कुंभ: किसी कारणवश मन में भय अथवा आशंका में बढ़ोतरी हो सकती है या मन में नकारात्मक विचारों की अधिकता संभव है। भूमिगत वस्तुओं या यंत्र तंत्र मंत्र विद्या की ओर झुकाव संभव है। आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता रह सकती है। ग्रहों की अनुकूलता हेतु आसमानी रंग के वस्त्रों को प्राथमिकता प्रदान करें।

 

मीन: जीवनसाथी अथवा मित्रों से सहयोग की अपेक्षा में वृद्धि संभव है। व्यापारिक साझेदारी के अवसर बनेंगे। जो संबंधी यात्रा हो सकती है। किसी कारणवश नकारात्मक विचारों में वृद्धि भी संभव है। ग्रहों की अनुकूलता हेतु पीले रंग के वस्त्रो को उपयोग अधिक करें।