विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण हेतु जन-जागृति दौड़

विनय एक्सप्रेस समाचार, पाली। जिला प्रशासन एवं क्षेत्रीय कार्यालय राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, पाली द्वारा 5 जून 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा जिसकी थीम “ओनली वन अर्थ” है।
क्षेत्रीय अधिकारी राहुल शर्मा द्वारा बताया गया कि इस अवसर के उपलक्ष्य में पाली जिले में पर्यावरण संरक्षण हेतु जन-जागृति दौड़ “रन फॉर एनवायरनमेंट” का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जिला कलेक्टर द्वारा इस दौड़ का सुबह 6:15 बजे फ्लैग ऑफ किया जाएगा, यह दौड डिस्ट्रिक्ट क्लब से प्रातः 6:15 प्रारंभ होकर सूरजपोल सर्किल, गांधी मूर्ति, स्वर्गीय श्री पुष्पा जैन स्मारक, लौडिया की पाल, बांगड़ कॉलेज, शिवाजी सर्किल से होते हुए पुनः डिस्ट्रिक्ट क्लब में समाप्त होगी|
speedo
इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री नमित मेहता द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से दौड़ में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रतिबंधित उत्पादों का उपयोग बंद करके उनके पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाने के लिए जन चेतना जागृत करने एवं इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाने व विश्व पर्यावरण दिवस पर्व को सफल बनाने में अपना सहयोग देने की अपील की है।