वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी के राजस्थानी काव्य संग्रह हेली रा हेला पर शनिवार को चर्चामंच कार्यक्रम

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। अजित फाउंडेशन बीकानेर के तत्वावधान में वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी के राजस्थानी कविता संग्रह हेली रा हेला पर शनिवार को चर्चा आयोजित की गई है। कार्यक्रम समन्वयक संजय श्रीमाली एवं कार्यक्रम संयोजक डाॅ.अजय जोशी ने बताया की हिन्दी-राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार, राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कोषाध्यक्ष कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी के राजस्थानी काव्य संग्रह हेली रा हेला पर विस्तार से चर्चा कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि 9 सितम्बर को शाम सवा पांच बजे अजित फाउंडेशन के सभागार में आयोजित चर्चामंच की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ.मदन सैनी करेंगे तथा मुख्य समीक्षक कवियत्री-आलोचक डाॅ.रेणुका व्यास “नीलम” होगी।
कार्यक्रम संयोजक डाॅ.अजय जोशी ने बताया कि राजेन्द्र जोशी के अब तक छह कविता संग्रह, पांच कहानी संग्रह, तीन जीवनी संग्रह, तीन अनुवाद पुस्तके , चार सम्पादित पुस्तके, शोधकार्य सहित अनेक पुस्तके प्रकाशित हो चुकी है। उन्होंने बताया की राजेन्द्र जोशी के साहित्य संसार पर महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा अनेक लघु शोध प्रबंध कार्य हुए है।