कैसा रहेगा आपका आज का दिन ? जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

विनय एक्सप्रेस दैनिक राशिफल, ज्योतिष आचार्य डॉ. आलोक व्यास।आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी और पंचमी तिथि है। हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर लाभ पंचमी मनाई जाती है। ज्योतिषियों की मानें तो मंगल के राशि परिवर्तन के चलते आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वहीं, साढ़े साती या अशुभ ग्रहों के प्रभाव से पीड़ित कई राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आइए, ज्योतिष आचार्य डॉ. आलोक व्यास से आज का राशिफल जानते हैं-

दैनिक राशिफल (17.11.2023)
चंद्र राशि पर आधारित।

मेष : अल्प दूरी की धार्मिक यात्रा संभव है। उच्च अध्ययन के अवसर बनेंगे। आर्थिक पक्ष दुर्बल रह सकता है। कार्यस्थल एवं गृहस्थान पर अनुकूलता से समय व्यतीत होगा।

वृषभ: मन में नकारात्मक विचारों की अधिकता संभव है अतः मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तंत्र मंत्र और गुप्त विद्या की ओर रुझान संभव है। आय एवं व्यय में संतुलन की कमी महसूस हो सकती है। घर परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

मिथुन: नव साझेदारी के योग बन रहे हैं। पत्नी अथवा मित्रों के साथ समय व्यतीत हो सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिता अथवा उच्च अधिकारियों से मतभेद संभव है।

कर्क: शत्रु पक्ष से पीड़ा संभव है। दैनिक दिनचर्या में किसी कारण से अड़चन आ सकती है। अधीनस्थों के कार्य से असंतोष हो सकता है। आय और व्यय में संतुलन में कमी महसूस होगी।

सिंह: रचनात्मक कार्यों में झुकाव रहेगा। प्रेम प्रसंग में बढ़ोतरी संभव है। संतान संबंधी चिंता हो सकती है। मानसिक स्वास्थ्य दुर्बल है अतः नकारात्मक विचारों से बचें। आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा।

कन्या: गृहस्थान पर नवाचार संभव है। माता संबंधित चिंता हो सकती है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा।

तुला: किसी कार्य का नेतृत्व कर सकते हैं। छोटे भाई बहन अथवा अधीनस्थ से मतभेद संभव है । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दुर्बल रह सकता है। आत्म बल में कमी महसूस होगी।

वृश्चिक: संचित धन में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। घर परिवार में सुखद समय व्यतीत होगा। आर्थिक पक्ष दुर्बल रह सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दैनिक कार्यों में अरुचि संभव है।

धनु: आत्म अवलोकन में समय व्यतीत हो सकता है। आत्मछवि को लेकर असंतोष संभव है। गृहस्थान को लेकर नवाचार संभव है। आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें जबकि मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मकर: आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता हो सकती है अतः अपव्यय से बचें। अल्प दूरी की यात्रा के योग हैं। रचनात्मक कार्यों की ओर रुझान रहेगा। गृह स्थान पर नवाचार संभव है।

कुंभ: आय और व्यय में संतुलन रहेगा। कार्यस्थल पर अनुकूलता रहेगी। संचित धन में बढ़ोतरी के योग हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मीन: आत्मवअवलोकन में समय व्यतीत हो सकता है। कार्यस्थल और गृह स्थान के मध्य सामंजस्य में कमी महसूस होगी।परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत होगा।