बजट घोषणाओं की कितनी क्रियान्विति हुई, जॉंचने के लिये मौके पर जायेंगे एसडीएम व विभागीय अधिकारी

विनय एक्सप्रेस समाचार, भरतपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा वर्ष 2019, 2020, 2021 एवं 2022 में भरतपुर जिले से सम्बंधित की गई घोषणाओं सम्बंधी विकास कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने जिला कलक्टर आलोक रंजन को दिये हैं। जिला कलेक्टर ने इस बाबत प्रत्येक कार्य की अब तक हुई प्रगति का 29 सितम्बर तक निरीक्षण कर 30 सितम्बर को उन्हें रिपोर्ट देने के निर्देश दिये हैं। इस सम्बंध में सम्बंधित एसडीएम व सम्बंधित विभाग के अभियन्ता/ अधिकारी की संयुक्त कमेटियॉं गठित की गई है।