सघन स्वयंसेवक कार्यक्रम का आयोजन

विनय एक्सप्रेस समाचार, श्रीगंगानगर। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के उपक्रम नेहरू युवा केन्द्र, श्रीगंगानगर एवं हिंदुस्तान स्कॉउट गाइड के सहयोग से बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित स्काउट गाइड कार्यालय में सघन स्वयंसेवक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिंदुस्तान स्काउट गाइड के डी.ओ. श्री संदीप मांझू द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सुश्री वर्षा सुईवाल द्वारा सभी युवाओ को नेहरू युवा केन्द्र के बारे में जानकारी देते हुए इससे जुड़ने एवं इससे जुड़कर सामजिक गतिविधयों के आयोजन हेतु प्रेरित किया। सघन स्वयंसेवक कार्यक्रम के माध्यम से युवाओ को युवा मंडल के अलावा किस प्रकार से नेहरू युवा केन्द्र से जुडकर कार्य कर सकते हैं, के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री साहबराम छिम्पा जिला प्रशिक्षण आयुक्त हिन्दुस्तान स्काउट गाइड  द्वारा सभी युवा प्रतिभागियों को हिन्दुस्तान स्काउट गाइड के साथ-साथ नेहरू युवा केन्द्र से जुड़कर सामाजिक कार्यो हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र श्रीगंगानगर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक श्री विनोद कुमार द्वारा नेहरू युवा केन्द्र के वर्ष भर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा मंडल के बारे में भी जानकारी प्रदान की। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक श्री पवन शर्मा द्वारा युवाओ को नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से गांव में नशे को दूर करने एवं जागरूकता कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यकम्र में युवाओं के मध्य संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को सम्मान प्रतीक देकर पुरस्कृत किया गया।