बीकानेर के खिलाड़ीयों ने राज्य आनलाईन कराटे (काता) प्रतियोगिता में 9 पदक जीते

विनयएक्सप्रेस खेल समाचार, बीकानेर। 12 से 13 सितंबर 2020 को आयोजित प्रथम श्योरिन रियू राज्य स्तरीय आनलाईन कराटे (काता) प्रतियोगिता 2020 में बीकानेर के खिलाड़ीयों ने 9 पदक जीतकर बीकानेर का गौरव बढाया। बीकानेर जिला कराटे एसोसिएशन के आयोजन सचिव डाॅ. विवेक अग्रवाल ने बताया की कराटे कोच एवं नेशनल रेफरी सेंसई रियाजुदीन अंसारी के सानिघ्य में आरव अग्रवाल ने स्वर्ण पदक, देवंद्र सिहं, रिदम सेानी, लक्की जावा ने रजत पदक, जियांषी रोहीला, रुबीया रोनक, योगेष श्योता, आशुतोष गुप्ता, आशिष तिवारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ीयों को राजस्थान ओलम्पिक संघ द्धारा मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र दिया जायेगा। सेंसई रियाजुदीन अंसारी ने इस प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका भी निभाई। संस्था के पदाधिकारीयों ने खिलाड़ीयों एवं कोच की सराहना की।