पढ़िए 29 जनवरी सोमवार का दैनिक राशिफल और देखे पंचांग भी

विनय एक्सप्रेस दैनिक राशिफल एवं पंचांग, ज्योतिष आचार्य डॉक्टर आलोक व्यास.

हर दिन अलग होता है और यह नई चुनौतियों वाला या उपहार देने वाला हो सकता है। अपने साथ होने वाली घटनाओं और आज की चुनौतियों के लिए तैयार रहना है तो पढ़े अपना आज का राशिफल ।

एक बात जान लें कि जब आप सफलता के लिए आगे बढ़ते हैं, तो हर दिन मायने रखता है। अपने दिन का अधिकतम लाभ उठाने के लिए आज का राशिफल जानें। अपनी पूरी यात्रा के दौरान हर सफल व्यक्ति के पास एक चेतन मन और हृदय होता है। अपने कार्यों और दिन की योजना के बारे में जागरूक होकर अपने लक्ष्य को भेदें। यही नहीं प्रतिदिन हमारे व्यावहारिक और सच्चे राशिफल के बारे में अपने दोस्तों या प्रियजनों को यह जरूर बताएं कि अपने दैनिक राशिफल के साथ उन्हें क्या करना चाहिए.

ज्योतिष आचार्य : डॉक्टर आलोक व्यास

दैनिक पंचांग

(29.01.2024)

दिन– सोमवार

तिथि– चतुर्थी

माह: माघ कृष्णपक्ष

विक्रम संवत 2080

सूर्य उदय: प्रातः 7:26 पर

सूर्य अस्त: साँय 6:14 पर

नक्षत्र– पूर्वा फागुनी साँय 6:57 तक तत्पश्चात उत्तरा फागुनी

योग– शोभन सुबह 09:44 तक तत्पश्चात अतिगंड

करण: बव साँय 7:31 तक तत्पश्चात बालव

सूर्य राशि: मकर

चंद्र राशि : सिंह

राहुकाल: सुबह 8:47 से 10:08 तक।

 

दैनिक राशिफल

(29.01.2024)

मेष : धार्मिक क्रियाकलाप यह धार्मिक अनुष्ठान के अवसर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिक ऊर्जा काव्य हो सकता है। आर्थिक अनुकूलता में कमी महसूस हो सकती है। शुभ रंग-लाल

वृषभ: नकारात्मक मानसिकता के कारण परेशानी हो सकती है। गुरुजनों के आशीर्वाद से दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता हेतु प्रयासों की अधिकता रह सकती है। शुभ रंग- श्वेत

मिथुन: व्यापारिक साझेदारी के अवसर मिलेंगे। पत्नी अथवा जीवनसाथी के साथ सुख समय व्यतीत हो सकता है। गृहस्थान एवं कार्य क्षेत्र के मध्य सामंजस्य कमी महसूस हो सकती है। शुभ रंग-हरा

कर्क: विरोधी पक्ष से परेशानी संभव है। तर्क वितर्क से वाद विवाद में बढ़ोतरी हो सकती है। आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा। शुभ रंग- श्वेत

सिंह: रचनात्मक कार्यों में रुझान की अधिकता संभव है। प्रेम प्रसंग के अवसर बनेंगे। संतान संबंधी चिंता हो सकती है। शुभ रंग- केसरिया

कन्या: भूमि मकान वाहन की विक्रय की इच्छा की प्रबलता संभव है। किसी कारणवश मन में बेचैनी रह सकती है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव संभव है। शुभ रंग-हरा

तुला: कार्य हेतु अल्प दूरी की यात्रा की संभावना रहेगी। संप्रेषण कार्यों में लाभ हो सकता है। दैनिक क्रियाकलाप को लेकर असंतुष्टि संभव है। शुभ रंग- श्वेत

वृश्चिक: पारिवारिक जिम्मेदारी की अधिकता अथवा पारिवारिक आयोजन हो सकता है। स्थाई परिसंपत्ति निर्माण हेतु अवसर बनेंगे। कार्य क्षेत्र से संबंधित सुखद समाचार मिल सकते हैं। शुभ रंग-लाल

धनु: विचारों की अधिकता से मानसिक पीड़ा हो सकती है अतः आत्ममनन या ध्यान को प्राथमिकता प्रदान करें। आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में सुधार हेतु प्रयासों के अधिकता रह सकती है। शुभ रंग- पीला

मकर: आय की अपेक्षा व्यय अधिकता रह सकती है। व्यापार में हानि की वजह से मानसिक परेशानी संभव है। भूमि मकान वाहन केक्रय विक्रय की इच्छा बलवती रहेगी। शुभ रंग-नीला

कुंभ: आय में वृद्धि हेतु प्रयासों की अधिकता रहेगी। बड़े भाई बहन को लेकर चिंता या मतभेद संभव है। गृहस्थान और कार्य क्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। शुभ रंग- आसमानी

मीन: कार्यक्षेत्र में सुधार हेतु प्रयासों के अधिकता रह सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर मन में असंतुष्टि संभव है। आत्म चिंतन में समय व्यतीत हो सकता है। शुभ रंग-पीला

नोट– वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की गति और दृष्टि आधारित गणनाओं पर फलादेश ज्ञात किया जाता है जिसमें मानवीय त्रुटि होने की संभावना रहती है अतः किसी प्रकार का आर्थिक या सामाजिक निर्णय स्वयं विवेक तथा विशेषज्ञ की सलाह के पश्चात ही करें। किसी प्रकार की हानि होने पर विनय एक्सप्रेस, उससे जुड़ा संपादक मंडल एवं आलेख लेखक जिम्मेदार नहीं होगा.

डॉ आलोक व्यास

astroprofessor.in