जानिए 30 जनवरी मंगलवार का दैनिक राशिफल और पंचांग, पढ़े यह आलेख

विनय एक्सप्रेस दैनिक राशिफल एवं पंचांग, ज्योतिष आचार्य आलोक व्यास.

राशिफल से जानें कैसा रहेगा आपका आने वाला समय? वैदिक ज्योतिष पर आधारित राशिफल और शुभ फल की प्राप्ति के लिए करें उपाय। इस आलेख में प्रस्तुत है समस्त 12 राशियों का भविष्यफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे? ग्रह व नक्षत्र की स्थिति और चाल का आपके जीवन पर क्या होगा असर? इस हिंदी राशिफल में आप पाएंगे नौकरी, व्यापार, शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर बात की जानकारी।

 

दैनिक पंचांग

(30.01.2024)

दिन- मंगलवार

तिथि– चतुर्थी सुबह 8:54 तक तत्पश्चात पंचमी

माह: माघ कृष्णपक्ष

विक्रम संवत 2080

सूर्य उदय: प्रातः 7:25 पर

सूर्य अस्त: साँय 6:15 पर

नक्षत्र– उत्तरा फागुनी रात्रि 10:06 तक तत्पश्चात हस्त

योग– अतिगंड सुबह 10:43 तक तत्पश्चात सुकर्मा

करण: बालव सुबह 08:54 तक तत्पश्चात कौलव रात्रि 10:16 तक तत्पश्चात तैतिल

सूर्य राशि: मकर

चंद्र राशि : कन्या

राहुकाल: दोपहर 3:32 से 04:54 तक।

दैनिक राशिफल

(30.01.2024)

 

मेष : दैनिक क्रियाकलाप को लेकर असंतुष्टि संभव है। विरोधी पक्ष परेशान कर सकते है। अनावश्यक तर्क वितर्क से निकट संबंध प्रभावित हो सकते हैं।

वृषभ: रचनात्मक कार्यों में रुझान रहेगा। सट्टेबाजी की मनोवृत्ति नुकसान पहुंचा सकती है। संतान संबंधी कार्यों में समय व्यतीत हो सकता है।

मिथुन: भूमि /मकान/वाहन के क्रय विक्रय के अवसर बनेंगे। माता संबंधी चिंता हो सकती है। किसी कारण मन बेचैन रह सकता है।

कर्क: अल्प दूरी की यात्रा इच्छा हो सकती है। छोटे भाई बहन अथवा अधीनस्थ से मतभेद संभव है। संप्रेषण कार्यों में समय व्यतीत हो सकता है।

सिंह: पारिवारिक कार्यों की अधिकता रहेगी। दन्त अथवा नेत्र रोग परेशान कर सकता है। सुरुचि भोज के अवसर बनेंगे।

कन्या: आत्म छवि को लेकर असंतुष्टि संभव है। एकांतवास अथवा आत्मचिंतन में समय व्यतीत हो सकता है। आर्थिक अनुकूलता में वृद्धि होगी।

तुला: खर्चे में बढ़ोतरी अथवा व्यापार में हानि हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा इच्छा में अधिकता हो सकती है। अस्पताल संबंधित कार्यों में समय व्यतीत हो सकता है।

वृश्चिक: आय में वृद्धि हेतु प्रयासों की अधिकता रहेगी। संपर्क सूत्रों में बढ़ोतरी के अवसर बनेंगे। बड़े भाई बहन संबंधी मतभेद अथवा चिंता हो सकती है।

धनु: कार्यक्षेत्र में सफलता हेतु प्रयासों की अधिकता रहेगी। पिता अथवा उच्च अधिकारियों से मतभेद संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर असंतुष्टि संभव है।

 

मकर: धार्मिक क्रियाकलाप अथवा धार्मिक अनुष्ठान में समय व्यतीत हो सकता है। उच्च अध्ययन के अवसर बनेंगे। गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा।

कुंभ: किसी कारणवश मन में भय अथवा आशंका हो सकती है। भूमिगत वस्तुओं की ओर रुझान रहेगा। नकारात्मक मानसिकता से बचाव हेतु सकारात्मक कार्यों में समय व्यतीत करें।

मीन: जीवनसाथी अथवा मित्रों को लेकर चिंता संभव है। व्यापारिक साझेदारी की इच्छा हो सकती है। सगाई अथवा विवाह के अवसर बनेंगे।

नोट- वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की गति और दृष्टि आधारित गणनाओं पर फलादेश ज्ञात किया जाता है जिसमें मानवीय त्रुटि होने की संभावना रहती है अतः किसी प्रकार का आर्थिक या सामाजिक निर्णय स्वयं विवेक तथा विशेषज्ञ की सलाह के पश्चात ही करें। किसी प्रकार की हानि होने पर विनय एक्सप्रेस, उससे जुड़ा संपादक मंडल एवं आलेख लेखक जिम्मेदार नहीं होगा.