अमृत काल के पहले बजट मे भारत सरकार ने रखा हर वर्ग का ख्याल : भाजपा नेता विजय मोहन जोशी

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट एवं अमृत काल का पहला बजट आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने  पेश किया।

File photo

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बीकानेर के युवा भाजपा नेता विजय मोहन जोशी, बीकानेर पश्चिम ने कहा की भारत  सरकार द्वारा सभी वर्गों के लिए शानदार बजट प्रस्तुत किया गया।

 

बजट में सरकार ने युवा, सामान्य, गरीब, महिला, वृद्ध, किसान सब के हित की घोषणाएं बजट पिटारे से निकाली गई। केन्द्र सरकार ने मध्यम वर्ग को कर में राहत देते हुए कर सीमा 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख कर दी। 2014 के बाद इस तरह का बड़ा ऐलान किया गया है। केन्द्र सरकार ने 9 लाख, 15 लाख तक कर स्लैब में आने वाले व्यक्तियों को भी 50 हजार तक की छूट दी है। मोबाईल, एल.ई.डी., इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर छूट देकर आम ग्राहको को तोहफा दिया है।

सीनियर सिटीजन को आर्थिक सहारा देते हुए सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख कर दी गई है। शहरी विकास के लिए 10 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी। महिलाओं को दो वर्ष की 2 लाख की सेविंग पर 7.5 प्रतिशत ब्याज दर कर महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया है।

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए 157 नए मेडिकल कॉलेज, 140 नए नर्सिग कॉलेज खोलने की घोषणा की है। देश में ट्रांसपोर्ट इंफ्रा को बढ़ावा देने के लिए 75 हजार करोड़ राशि की घोषणा की गई, जिससे देश आधुनिक विकास की ओर बढ़ेगा और बड़ी संख्या में रोजगार में वृद्धि होगी। इस तरह का यह बजट सभी वर्ग के लिए हितकर है साथ ही यह बजट देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।