पढ़िए इस सप्ताह 5 फरवरी से 10 फरवरी तक का आर्थिक राशिफल 

विनय एक्सप्रेस साप्ताहिक आर्थिक राशिफल, डॉक्टर आलोक व्यास. जानिए इस सप्ताह दिनांक 5 फरवरी सोमवार से 10 फरवरी रविवार तक का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल, बीकानेर के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य डॉक्टर आलोक व्यास हर सप्ताह विनय एक्सप्रेस के सुधी पाठकों के लिए दैनिक राशिफल के साथ आर्थिक राशिफल का नियमित आलेख लिख रहे हैं.

मेष : आय और व्यय में असंतुलन रह सकता है। धार्मिक क्रियाकलाप से आर्थिक अनुकूलता में वृद्धि आएगी। कार्यक्षेत्र में अधिक ऊर्जा क व्यय संभव है। शुभ रंग-नीला

वृषभ: आर्थिक स्थिति को लेकर नकारात्मकता हावी हो सकती है। गुरुजनों के आशीर्वाद से कार्य में अनुकूलता आएगी। शुभ रंग-पीला

मिथुन: व्यापारिक साझेदारी के अवसर बनेंगे। आय में वृद्धि हेतु प्रयासों की अधिकता रहेगी।किसी कारणवश मन मे भय अथवा आशंका में वृद्धि हो सकती है।शुभ रंग-लाल

कर्क: रोग, ऋण अथवा शत्रु पीड़ा से परेशानी हो सकती है। दैनिक क्रियाकलाप में अड़चन आ सकती है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें।शुभ रंग- श्वेत

सिंह: सट्टे बाजी की मनोवृत्ति में अधिकता संभव है। शेयर मार्केट में लाभ के अवसर बनेंगे। आर्थिक रूप से समय अनुकूल रहेगा। शुभ रंग- हरा

कन्या: भूमि मकान वाहन के क्रय विक्रय के अवसर बनेंगे। शेयर मार्केट की ओर रुझान में अधिकता संभव है। आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा। शुभ रंग- श्वेत

तुला: खर्चे में बढ़ोतरी अथवा व्यापार में हानि संभव है अतः आर्थिक निर्णय सोच समझ कर करे। पारिवारिक कार्यों अथवा स्थाई परिसंपत्ति निर्माण के अवसर बनेंगे। शुभ रंग-केसरिया

वृश्चिक:आय में वृद्धि हेतु प्रयासों की अधिकता रह सकती है। संपर्क सूत्र में बढ़ोतरी के अवसर बनेंगे। आत्म चिंतन अथवा एकांतवास में समय व्यतीत हो सकता है। शुभ रंग- हरा

धनु: आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा। कार्यक्षेत्र और गृहस्थान पर सुधार हेतु प्रयासों की अधिकता रहेगी। पारिवारिक कार्यों में समय व्यतीत हो सकता है। शुभ रंग-श्वेत

मकर: खर्चे में बढ़ोतरी अथवा व्यापार में हानि होने की संभावना है अतः लंबी अवधि के निवेश को प्राथमिकता प्रदान करें। गुरुजनों के आशीर्वाद से कार्य में अनुकूलता आएगी। शुभ रंग-लाल

कुंभ: आय और व्यय में असंतुलन से मानसिक पीड़ा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। मानसिक दुर्बलता को दूर करने हेतु सकारात्मक कार्यों में समय व्यतीत करें।शुभ रंग-पीला

मीन: कार्य क्षेत्र में सुधार हेतु प्रयासों की अधिकता रह सकती है आर्थिक अनुकूलता में कमी महसूस होगी। जीवनसाथी अथवा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा शुभ रंग-हल्का नीला

 

डॉ आलोक व्यास

astroprofessor.in