जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- आमजन में उत्साह की लहर लगातार कल्पना, टीपू सुल्तान और सोनम ने जीती पुरस्कार राशि

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। प्रदेश वासियों में भारी उत्साह को देखते हुए जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट अब आगे बढ़ कर 5 सितंबर तक आयोजित होंगे। इस कांटेस्ट ने प्रत्येक प्रदेशवासी को राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं पर वीडियो बना एक लाख रुपये तक की ईनाम राशि जीतने का मौका मिल रहा है। प्रदेशवासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।

सोमवार को जारी हुए बुधवार, 4 अगस्त के परिणाम में बड़ी सादड़ी, चित्तौड़ की कल्पना व्यास ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीते।
दूसरे स्थान पर जोधपुर के टीपू सुलतान रहे उन्होंने 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की।
इसी प्रकार करौली की सोनम ने 25 हजार की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेश वासियों में जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।
उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।
प्रथम पुरस्कार विजेता कल्पना का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें- https://youtu.be/x8zMNxSyCRM
द्वितीय पुरस्कार टीपू सुल्तान का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें –https://www.instagram.com/p/Cvg6lhiMGmg/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
तृतीय पुरस्कार विजेता सोनम का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://youtu.be/eZlm44nUrNE