पढ़िए 8 अप्रेल से 14 अप्रेल तक का साप्ताहिक राशिफल : ज्योतिष आचार्य डॉ. आलोक व्यास

विनय एक्सप्रेस ज्योतिष आलेख, डॉ. आलोक व्यास। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रहो नक्षत्रों की चाल का सभी 12 जातियों पर प्रभाव पडता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते है तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से साप्ताहिक राशिफल का आंकलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते है आने वाला सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़िए मेष स लेकर मीन राशि का हाल :

ज्योतिष आचार्य डॉ. आलोक व्यास

मेष : इस सप्ताह आय और व्यय में असंतुलन रह सकता है अतः आर्थिक निर्णय सोच समझकर करें। दैनिक क्रियाकलाप में अड़चन आ सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारी की अधिकता अथवा पारिवारिक आयोजन होने के अवसर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी।

वृषभः आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता रह सकती है। कार्य क्षेत्र में अधिक ऊर्जा का व्यय संभव है। शारीरिक स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा किंतु मानसिक परेशानी में अधिकता हो सकती है।

मिथुनः आय में वृद्धि हेतु प्रयासों की अधिकता रहेगी। नए संपर्क सूत्र बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र और गृहस्थान को लेकर चिंता हो सकती है। गुरुजनों का सहयोग तथा आशीर्वाद मिलेगा। धार्मिक क्रियाकलाप में समय व्यतीत हो सकता है।

कर्कः नौकरी में पदोन्नति अथवा रोजगार हेतु अधिक प्रयास करने होंगे। पिता अथवा उच्च अधिकारियों से संबंधों में प्रतिकूलता रह सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य अनुकूल किंतु मानसिक स्वास्थ्य प्रतिकूल रह सकता है। धार्मिक अनुष्ठान के अवसर बनेंगे। आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा।

सिंहः धार्मिक क्रियाकलाप अथवा उच्च अध्ययन में समय व्यतीत हो सकता है गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। नकारात्मक मानसिकता से परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी अथवा मित्रों का सहयोग की अपेक्षा रहेगी। पारिवारिक कार्यों में समय व्यतीत हो सकता है। आर्थिक रूप से समय अनुकूल रहेगा।

कन्याः इस सप्ताह किसी कारणवश मन में भय अथवा आशंका रह सकती है। नकारात्मक विचारों की अधिकता संभव है। रोग,ऋण अथवा शत्रु पीड़ा से परेशानी संभव है। जीवनसाथी अथवा मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष के अनुकूल रहने की संभावना है।

तुलाः इस सप्ताह जीवनसाथी अथवा मित्रों को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापारिक साझेदारी के अवसर बनेंगे। तर्क वितर्क से निकट संबंधों में परेशानी आ सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य दुर्बल किंतु मानसिक स्वास्थ्य अनुकूल रहने की संभावना है।

वृश्चिकः इस सप्ताह रोग ऋण अथवा शत्रु पीड़ा से परेशानी हो सकती है। दैनिक क्रियाकलाप में अड़चन आ सकती है। रचनात्मक कार्यों अथवा संतान संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होने की संभावना है। आय में वृद्धि हेतु प्रयासों की अधिकता रहेगी।

धनुः इस सप्ताह रचनात्मक कार्यों अथवा संतान संबंधी कार्यों में समय व्यतीत हो सकता है। सट्टेबाजी की मनोवृत्ति से नुकसान संभव है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। कार्य हेतु अल्प दूरी की यात्रा की संभावना रहेगी।

मकरः इस सप्ताह भूमि/ मकान/ वाहन अथवा गृहस्थान में नवाचार संभव है। संप्रेषण कार्यों में लाभ मिलेगा। कार्य हेतु अल्प दूरी की यात्रा संभव है। छोटे भाई-बहन अथवा अधीनस्थ से मतभेद या उनसे संबंधित चिंता हो सकती है। पारिवारिक आयोजन के अवसर बनेंगे ।

कुंभः स्थाई परिसंपत्ति निर्माण के अवसर बनेंगे। कार्य हेतु अल्प दूरी की यात्रा संभव है। आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य अनुकूल किंतु मानसिक स्वास्थ्य दुर्बल रह सकता है।

मीनः पारिवारिक कार्यों अथवा पारिवारिक जिम्मेदारी की अधिकता रह सकती है। नेत्र अथवा वाणी दोष से पीड़ा संभव है। सुरुचि भोजन के अवसर बनेंगे। खर्चे में बढ़ोतरी अथवा व्यय की अधिकता रह सकती है।