विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के अवसर पर दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की फोटो प्रतियोगिता में बीकानेर के अंतरराष्ट्रीय फोटो पत्रकार दिनेश चंद्र गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर श्री कृष्णा न्यूरोस्पाइन एंड मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, जय नारायण व्यास कॉलोनी में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।समारोह में अस्पताल की संचालिका डॉ. शेफाली दाधीच, डॉ. अरुण तुनगरिया, अभिषेक दाधीच, शिवेंद्र जी, नम्रता सहित अस्पताल के स्टाफ प्रेम रतन जांगिड़, अंकुश, ओमप्रकाश, घनश्याम, भंवरी, वर्षा और अन्य ने श्री गुप्ता को माला पहनाकर और केक कटवाकर बधाई दी। इस अवसर पर बीकानेर के वाणिज्य कर अधिकारी दीपेश अग्रवाल और ओमप्रकाश पुरी ने भी श्री गुप्ता को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।यह उपलब्धि न केवल श्री गुप्ता की प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि बीकानेर के लिए भी गर्व का क्षण है।













