विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एसोसिएशन जिला शाखा बीकानेर के जिलाध्यक्ष एवं प्रान्तीय प्रतिनिधियों के चुनाव वर्ष 2025 हेतु चुनाव अधिकारी श्रवण छींपा ने बताया कि इस बार जिलाध्यक्ष के साथ-साथ 09 प्रान्तीय प्रतिनिधियों के चुनाव भी कराए जाएगें। जिलाध्यक्ष पद पर दो प्रत्यासियों जितेन्द्र चौधरी कनिष्ठ लेखाकार व सवाई सिंह भाटी कनिष्ठ लेखाकार के बीच मुकाबला है एवं 09 प्रान्तीय प्रतिनिधि हेतु 21 प्रत्यासियों के बीच मुकाबला है।
छींपा ने बताया कि दिनांक 01.09.2025 को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा एवं तत्पश्चात् उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किया जायेगा। मतदान स्थल संगठन का राजीव गाँधी मार्ग फोर्ट स्कूल के पीछे स्थित कार्यालय रहेगा।













