पंडित लक्ष्मी नारायण पुरोहित की 21वीं पुण्यतिथि पर विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का होगा आयोजन

 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर. शहर के प्रख्यात अधिवक्ता महामना पंडित लक्ष्मी नारायण पुरोहित की 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नारायण पुरोहित परिवार द्वारा एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर उनके विभिन्न संस्थानों में से बिब्लिओटेका (मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित स्वाध्याय लाइब्रेरी) तथा श्रीसर डेंटल केयर (शास्त्री नगर रोड स्थित) के तत्वावधान में आयोजित होगा।

शिविर का आयोजन 28 दिसंबर 2025 को हरी हेरिटेज (जस्सूसर गेट के अंदर स्थित) में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में शहर के विभिन्न संकायों के जाने-माने चिकित्सक अपनी सेवाएं निशुल्क प्रदान करेंगे।

बिब्लिओटेका के संस्थापक श्री सत्तानंद नारायण पुरोहित ने बताया कि गत वर्ष पंडित जी की पुण्यतिथि पर आयोजित इसी प्रकार के निशुल्क चिकित्सा शिविर अत्यधिक सफल रहा था, जिसमें लगभग 500 लोगों ने लाभ उठाया था। इससे उत्साहित होकर इस वर्ष भी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को निशुल्क चिकित्सकीय सलाह एवं जांच की सुविधा प्रदान करना है।

इस वर्ष शिविर में निम्नलिखित विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे:

– डॉ. श्रीधर नारायण (अस्थि रोग विशेषज्ञ)

– डॉ. राजीव नारायण

– डॉ. कंचन पुरोहित

– डॉ. प्रियाश्री जोशी

– डॉ. विजय प्रताप (दंत विशेषज्ञ)

– डॉ. राहुल हर्ष (फिजिशियन)

– डॉ. प्रमोद ठकराल (क्षय रोग विशेषज्ञ)

– डॉ. अंजू ठकराल (क्लिनिकल सायकोलोजिस्ट)

– डॉ. सौरभ पुरोहित (शिशु विशेषज्ञ)

– डॉ. प्रिया व्यास (नेत्र विशेषज्ञ)

– डॉ. अभिषेक व्यास (ईएनटी विशेषज्ञ)

– डॉ. मारुती नंदन स्वामी (फिजियोथेरेपिस्ट)

– डॉ. बी. लाल (होम्योपैथ)

– डॉ. सुधांशु व्यास (आयुर्वेदाचार्य)

श्री पुरोहित ने कहा कि ऐसे शिविरों से आमजन को स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिलता है और समाज सेवा का यह कार्य पंडित जी की स्मृति को जीवंत रखता है। शहरवासियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाएं।