
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज सहायक आचार्य परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह परीक्षा 8 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। परिणाम जारी होने के साथ ही बीकानेर से बड़ी खुशखबरी आई है, जहां ऊर्जावान युवा चिकित्सक डॉ. ऋषभ कोचर ने प्रथम रैंक हासिल कर अपना परचम लहराया और परिवार सहित पूरे बीकानेर शहर का नाम रोशन किया है।

डॉ. ऋषभ कोचर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय कोचर के पुत्र हैं। उनकी इस शानदार सफलता पर बधाइयों का तांता लग गया है।

डॉ. स्वाति कोचर, डॉ. सुशील फलोदिया, डॉ. जितेन्द्र फलोदिया, डॉ. अभिषेक कोचर, डॉ अंजू कोचर, डॉ. शिल्पी कोचर एवं कुणाल कोचर सहित अनेक डॉक्टर्स और शहर के प्रबुद्धजनों ने डॉ. ऋषभ को हार्दिक बधाई दी है।

अब डॉ. ऋषभ कोचर सहायक आचार्य के पद पर चयनित हो गए हैं और जल्द ही उन्हें नियुक्ति मिलने की उम्मीद है। इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। बीकानेरवासियों ने डॉ. ऋषभ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी मेहनत और लगन की सराहना की है।













