विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कबड्डी खेल महोत्सव के अंतर्गत बीकानेर महानगर स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ तेजाणा विकास शिक्षण संस्थान, तेजरासर एवं एम एम ग्राउंड, बीकानेर में हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल बोडा, महेंद्र व्यास और रामकुमार जी पुरोहित उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भुवनेश पुरोहित ने की। प्रतियोगिता के संयोजक राजेंद्र सिंह राठौड़ तथा सह-संयोजक सहीराम तावणिया रहे।
विभिन्न आयु वर्गों में खेले गए रोमांचक मुकाबलों में विजेता टीमों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा:
– 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग
छात्र वर्ग: तेजाणा स्कूल, तेजरासर
बालिका वर्ग: महात्मा गांधी विद्यालय, तेजरासर
– 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग
छात्र एवं छात्रा वर्ग: यूथ ऑफ गुसाईसर
– 19 से 35 वर्ष आयु वर्ग
पुरुष वर्ग: गुसाईसर यूथ क्लब
महिला वर्ग: तेजाणा स्पोर्ट्स क्लब
– 35 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग
पुरुष वर्ग: प्राउड ऑफ तेजाणा
तेजाणा विकास शिक्षण संस्थान के निदेशक शीशराम पूनिया ने बताया कि सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भरपूर उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रॉयल जाखड़ उद्योग की ओर से सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, कोचों एवं दर्शकों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई, जिसकी सभी ने जमकर प्रशंसा की।
यह प्रतियोगिता बीकानेर में खेल भावना को बढ़ावा देने और कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल को नई ऊर्जा प्रदान करने में महत्वपूर्ण सिद्ध हुई। क्रीड़ा भारती के इस राष्ट्रीय महोत्सव के जरिए क्षेत्र में खेल गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं।













