पुष्करणा चिकित्सा समागम 2026 रविवार को : होली स्नेह समारोह का होगा आयोजन

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर. आगामी रविवार 1 मार्च को ओझा सत्संग भवन मे दूसरा पुष्करणा चिकित्सा समागम और स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की आयोजन समिति के सदस्य गोविंद जोशी ने बताया कि यह अपने तरह का अनोखा कार्यक्रम है जिसमें बीकानेर जिले के मेडिकल क्षेत्र से जुडे पुष्करणा ब्राह्मण समाज के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानन्द व्यास होंगे।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण पार्टिसिपेंट्स का सम्मान और फैंसी ड्रेस एपीयरेंस रहेंगे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम मे समाज मे सालों से सेवाएं दे रहे वरिष्ठ चिकित्सक को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा। इस दौरान लोक कलाकार भी सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम हेतु रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।